Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Operation Sindoor: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, जानें 10 बड़े फैक्ट्स और टारगेट्स

Operation Sindoor
Operation Sindoor: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, जानें 10 बड़े फैक्ट्स और टारगेट्स

Operation Sindoor: भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। जानिए मिशन के 10 सबसे बड़े फैक्ट्स और भारत की कूटनीतिक रणनीति।

Operation Sindoor: भारत की तरफ से आतंकवाद को करारा जवाब

Operation Sindoor: क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की एक संयुक्त जवाबी कार्रवाई है, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद अंजाम दी गई। महज़ 14 दिनों के अंदर भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर एक स्पष्ट संदेश दिया — आतंक का अब सटीक जवाब मिलेगा।

Operation Sindoor Live Updates: India Unleashes 24 Missiles In 25 Minutes  On Pakistan Terror Bases In Historic Operation

Operation Sindoor: के 10 बड़े फैक्ट्स

1. बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ पर हमला

सुभान मस्जिद के पास जैश के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के ठिकाने को टारगेट किया गया।

2. आतंकी ठिकाने सटीकता से तबाह

मुजफ्फराबाद स्थित सैयदना बिलाल और सुभान मस्जिद जैसे आतंकी केंद्रों पर निशाना साधा गया।

3. कई रणनीतिक लोकेशन पर हमला

सियालकोट, कोटली, मुरीदके और शकरगढ़ जैसे पाकिस्तान के अहम इलाकों में हमले हुए।

4. बालाकोट के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई

यह 2019 के बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में सबसे बड़ी भारतीय सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है।

5. पाकिस्तान और PoK में 9 टारगेट

4 लक्ष्य पाकिस्तान में और 5 लक्ष्य PoK में स्थित थे, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश और हिज्बुल के अड्डे शामिल थे।

6. 24 मिसाइल हमलों की पुष्टि

पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने 24 हमलों की पुष्टि की।

7. अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सूचना

अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को पहले ही सूचित किया गया था।

8. स्कूल-कॉलेज बंद

जम्मू, सांबा, पुंछ समेत कई जिलों में सुरक्षा के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए।

9. रक्षामंत्री की सेनाओं से बातचीत

हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से स्थिति की समीक्षा की।

10. तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई

ऑपरेशन थल सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त प्रयास से अंजाम दिया गया।

Operation Sindoor: What's the significance of India's Pakistan targets? |  India-Pakistan Tensions News | Al Jazeera

Operation Sindoor:  किन ठिकानों को किया गया टारगेट?

  • मरकज़ सुब्हान अल्लाह (Bahawalpur) – जैश का प्रमुख अड्डा

  • मरकज़ तैयबा (Muridke) – लश्कर का मुख्यालय

  • महमूना जोया (Sialkot) – हिज्बुल का गढ़

  • मरकज़ अब्बास (Kotli) – जैश का प्रशिक्षण केंद्र

  • शवाई नाला कैंप (Muzaffarabad) – लश्कर का आतंकी ठिकाना

  • सैयदना बिलाल कैंप – जैश का संचालन केंद्र

Operation Sindoor:  ऑपरेशन सिंदूर का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में चला यह मिशन भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक क्षमता का प्रतीक है। भारत अब आतंकवाद को उसकी भाषा में जवाब देता है, वह भी बिना किसी नागरिक नुकसान के।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें