भारत

India-Pakistan Tension: संसद का विशेष सत्र बुलाने पर प्रह्लाद जोशी बोले- सरकार लोकतांत्रिक परंपरा के तहत कर रही काम

India-Pakistan Tension: संसद का विशेष सत्र बुलाने पर प्रह्लाद जोशी बोले- सरकार लोकतांत्रिक परंपरा के तहत कर रही काम

Related Articles

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की कांग्रेस की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा का पालन कर रही है और सभी विपक्षी दलों को समय-समय पर जरूरी जानकारी दी जाती रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमले के तुरंत बाद और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी विपक्षी नेताओं को सूचित किया गया था।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी है, केंद्र सरकार ने लोकतंत्र के अनुरूप विपक्षी दलों को विश्वास में लिया है और इस बार भी यही किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह संबंधित विभाग के माध्यम से समय पर की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस की विशेष सत्र बुलाने की मांग पर सीधे जवाब देते हुए कहा कि सरकार किसी भी जरूरी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए पहले से तय प्रक्रिया का पालन होगा और मंत्रालय स्तर पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय मंत्री के बयान से साफ है कि सरकार फिलहाल विशेष सत्र बुलाने की मांग को प्राथमिकता नहीं दे रही है लेकिन विपक्ष को भरोसे में लेने की प्रक्रिया जारी रखेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Related Articles

Back to top button