Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Spa Racket: सेक्टर 49 में देह व्यापार का खुलासा, 24 गिरफ्तार

Noida Spa Racket: सेक्टर 49 में देह व्यापार का खुलासा, 24 गिरफ्तार

नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस ने 13 फरवरी को सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-50 और 51 स्थित तीन स्पा सेंटरों से 24 पुरुषों और महिलाओं को गिरफ्तार किया। इस मामले में सात आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि गाजियाबाद निवासी मुख्य संचालक अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले तीन-चार महीनों से स्पा सेंटर की आड़ में गैर-कानूनी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। एसीपी-III राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि फरार मुख्य संचालक की तलाश जारी है। मामले की जांच एसीपी-I प्रवीण कुमार सिंह कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, स्पा सेंटर में प्रवेश करते ही युवतियों को लाइन में खड़ा किया जाता था और ग्राहकों से अवैध कार्य के लिए दो हजार से दस हजार रुपये तक वसूले जाते थे। ग्राहकों से संपर्क के लिए व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट और स्टेटस का इस्तेमाल किया जाता था। जान-पहचान वाले ग्राहकों को फोटो और रेट भेजे जाते थे, जबकि पूरी बातचीत में कोड वर्ड का प्रयोग किया जाता था। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध थी।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा के कई मॉल व मार्केट में भी इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक स्थानों पर स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शिकायत और साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर निगरानी और सख्ती बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें