Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida West Flood Control: हरनंदी नदी पर ₹10 करोड़ का रेगुलेटर निर्माण शुरू

Greater Noida West Flood Control: हरनंदी नदी पर ₹10 करोड़ का रेगुलेटर निर्माण शुरू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को हरनंदी नदी की संभावित बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। बिसरख नाले पर रेगुलेटर लगाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे मानसून के दौरान हरनंदी नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टरों और गांवों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह परियोजना सिंचाई विभाग की देखरेख में संचालित की जा रही है और अगस्त तक इसके पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। यह नाला बिसरख क्षेत्र में ऐमनाबाद के पास हरनंदी नदी में जाकर मिलता है। बरसात के मौसम में जब हरनंदी नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो नदी का पानी नाले के रास्ते वापस लौटकर आसपास के इलाकों में भराव की स्थिति पैदा कर देता है।

विशेष रूप से सेक्टर-1, बिसरख, जलपुरा और ऐमनाबाद जैसे गांवों और रिहायशी कॉलोनियों में हर साल जलभराव और बाढ़ का खतरा बना रहता है। कई बार सड़कों, घरों और बेसमेंट में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए ऐमनाबाद तटबंध पर बिसरख ड्रेन पर रेगुलेटर स्थापित किया जा रहा है।

करीब ₹10 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का पूरा खर्च ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा। प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर मनोज कुमार सचान ने बताया कि निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है और सिंचाई विभाग को ₹5 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। शेष राशि कार्य प्रगति के अनुसार दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रेगुलेटर बन जाने के बाद मानसून के दौरान जलस्तर को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों निवासियों को राहत मिलेगी।

इस परियोजना को क्षेत्र की दीर्घकालिक जल प्रबंधन रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जिससे शहरी बाढ़ की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें