Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Factory Fire: सेक्टर-65 की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायल

Noida Factory Fire: सेक्टर-65 की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायल

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-65 स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार देर रात को भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना के कारण फैक्ट्री के बेसमेंट में भारी धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस हादसे में कुल तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय कंपनी में छुट्टी का वक्त हो रहा था और सभी कर्मचारी बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग भड़क उठी। बी-77, सेक्टर-65 स्थित इस जूता फैक्ट्री में आग लगने से मौके पर भगदड़ मच गई और बेसमेंट में धुआं भर जाने से स्थिति गंभीर हो गई। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

मुख्य दमकल अधिकारी के अनुसार, इस हादसे में घायल होने वाली महिलाओं की पहचान हो गई है। घायलों में सरिता (23), पत्नी मोनू, कौशल (30), पुत्र अनुज यादव और भानु देवी (35), पत्नी रिंकू शामिल हैं। इन तीनों घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें