Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Airline Job Fraud: एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, असम की महिला नोएडा से गिरफ्तार

Airline Job Fraud: एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, असम की महिला नोएडा से गिरफ्तार

नोएडा। देश की विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धर दबोचा है। महिला नौकरी की तलाश कर रहे सीधे-सादे लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बड़ी रकम ऐंठती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से ठगी के काम में लाए जाने वाले मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी बरामद कर लिया है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर सेक्टर-142 के पास से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से ब्यूटी बोरबोरह पुत्री बोरबोरह को गिरफ्तार किया है। यह महिला मूल रूप से जनपद सोनितपुर, असम की रहने वाली है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने निकलकर आई है कि गिरफ्तार महिला ‘साइन एजुकेशन’ के नाम से अपनी एक कंपनी का संचालन करती थी।

आरोपी महिला टाटा एयरलाइंस और इंडिगो एयरलाइंस सहित देश की अन्य विमानन कंपनियों में नौकरी का झांसा देती थी। इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के पेज चलाती थी। इन सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से वह उन युवाओं को निशाना बनाती थी जो नौकरी की तलाश में रहते थे। ब्यूटी बोरबोरह नौकरी का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर साक्षात्कार तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाती थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई आरोपी महिला ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि उसने नोएडा के अलावा देश के तमाम अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है। लोगों को नौकरी का झांसा देकर उसने लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। डीसीपी प्रीति यादव ने यह भी बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी महिला को अब आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें