Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

नोएडा। शहर में गांजे की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फेज-1 और सेक्टर-126 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 4.25 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

फेज-1 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-10 बिजलीघर के पास से गणेश घोष को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी है और फिलहाल हरौला में किराए पर रहता है। पूछताछ में सामने आया कि वह फैक्ट्रियों और झुग्गियों के आसपास गांजे की पुड़िया बेचता था।

वहीं, सेक्टर-126 थाना पुलिस ने सेक्टर-128 स्थित असगरपुर कट के पास से जितेंद्र उर्फ जीतू उर्फ मच्छर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

थाना प्रभारी सुमनेश कुमार के अनुसार, आरोपी जितेंद्र दिल्ली से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाता था और यहां उसकी पुड़िया बनाकर ऊंचे दाम पर बेचता था। पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *