Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Char Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायल

Char Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर निर्मित पहले अंडरपास का ट्रायल 5 नवंबर को सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है, जो 8 नवंबर की रात 10 बजे तक चलेगा। ट्रायल सफल रहने पर अंडरपास को वाहनों की आवाजाही के लिए औपचारिक रूप से शीघ्र खोल दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान यदि वाहनों की आवाजाही में कोई अड़चन सामने आती है, तो उसे भी तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।

सुबह 6 बजे अंडरपास खुलने के बाद सुबह 11 बजे तक, यानी लगभग पांच घंटे में करीब 14 हजार वाहन इस अंडरपास से गुजरे। ट्रायल के लिए अंडरपास खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। चार मूर्ति चौक से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को अब तक ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को अंडरपास खुलते ही नजारा बदला हुआ दिखा और चौराहे से वाहन फर्राटा भरते नजर आए।

अंडरपास के बनने से न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिली है, बल्कि जाम न लगने से वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा। साथ ही लोगों के समय और पैसे की भी बचत होगी। अब तक 130 मीटर रोड और 60 मीटर रोड से गौड़ सिटी व तिगड़ी गोलचक्कर होते हुए गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को हिंडन पार करके यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ता था, जिससे ज्यादा ईंधन खर्च होता था। अंडरपास शुरू होने से इन वाहन चालकों के लिए लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।

एक अनुमान के मुताबिक, इस चौराहे से रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के ईंधन की बचत को जोड़ें तो साल भर में लगभग 35 करोड़ रुपये की बचत होगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अंडरपास के निर्माण के दौरान सहयोग देने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों का आभार जताया है। उन्होंने अंडरपास के निर्माण में लगी प्राधिकरण की टीम की भी सराहना की। सीईओ ने आश्वस्त किया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में जहां भी ट्रैफिक की समस्या है, उसे हल करने के लिए लगातार कार्य कराए जाएंगे।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चार मूर्ति अंडरपास और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और यातायात को और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रायल सफल रहने पर अंडरपास को वाहनों के लिए जल्द ही स्थायी तौर पर खोल दिया जाएगा।

प्राधिकरण के अनुसार, इस अंडरपास का निर्माण 15 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था और 30 अक्टूबर 2026 को पूरा हुआ। यह अंडरपास निर्धारित समयावधि दिसंबर 2026 से पहले ही बनकर तैयार हो गया है। इसके निर्माण पर लगभग 99 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह अंडरपास 60 मीटर रोड के समानांतर बना है और इसकी लंबाई लगभग 720 मीटर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *