Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Noida Police: खुले में शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में 274 लोगों पर केस दर्ज

Noida Police, Open Drinking Action, Central Noida Police,

Noida Police: खुले में शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में 274 लोगों पर केस दर्ज

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात सेंट्रल नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान खुले में शराब पीते मिले 274 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक लगाना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विशेष चेकिंग और गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पार्कों, सड़कों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 274 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर खुले में शराब पी रहे लोगों में भगदड़ भी मच गई। पुलिस ने सभी को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी।

यह विशेष अभियान बिसरख, सूरजपुर, ईकोटेक-3, फेज-2, सेक्टर-63 सहित सेंट्रल नोएडा के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता हुआ दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें