Fire Accident: लेबर कैंप में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, दो टीन शेड जलकर राख, बड़ा हादसा टला

Fire Accident: लेबर कैंप में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, दो टीन शेड जलकर राख, बड़ा हादसा टला

नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लेबर कैंप में बुधवार रात सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए दो टीन शेड पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि समय रहते सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए छह दमकल वाहन रवाना किए गए, जिनमें से तीन गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग के दौरान कई छोटे गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुए, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात करीब 10:50 बजे कचहेड़ा कादलपुर स्थित लेबर कैंप में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक निजी निर्माण कंपनी ने करीब 60 मजदूरों के रहने के लिए टीन शेड बनाए थे। मजदूर इन्हीं शेडों में छोटे गैस सिलेंडरों का उपयोग कर खाना बनाते थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक झोपड़ी में रखे छोटे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ, जिससे आग भड़क गई। कुछ ही मिनटों में आग ने दो टीन शेडों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आग अन्य शेडों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि इस आग में मजदूरों का घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि की जा रही है।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img