Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Instagram Alert: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या का वीडियो किया पोस्ट, नोएडा पुलिस ने 20 मिनट में बचाई जान

Instagram Alert: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या का वीडियो किया पोस्ट, नोएडा पुलिस ने 20 मिनट में बचाई जान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की सतर्कता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के चलते एक 38 वर्षीय व्यक्ति की जान बच गई। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आए व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा वीडियो पोस्ट कर दिया था। मेटा कंपनी से मिले अलर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी लोकेशन ट्रेस की और करीब 20 मिनट के भीतर उसे सुरक्षित खोजकर आत्महत्या करने से रोक लिया।

पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल के अनुसार, 30 जून 2026 को थाना दादरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में आकर इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो साझा किया। सुबह 10:57 बजे मेटा कंपनी ने इस पोस्ट के संबंध में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट भेजा।

अलर्ट मिलते ही सोशल मीडिया सेंटर ने व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस कर इसकी जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल को दी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मीडिया सेल ने तत्काल थाना दादरी पुलिस को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। उस समय व्यक्ति ट्रक चलाते हुए लगातार आगे बढ़ रहा था। पुलिस ने रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर उसका पीछा किया और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित रुकवाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया।

जांच के दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर लोहे की रॉड पर बंधा रस्सी का फंदा मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह किसी सुनसान स्थान पर पहुंचकर आत्महत्या करने की योजना बना चुका था। पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पानी पिलाया, शांत माहौल में उसकी काउंसलिंग की और मानसिक रूप से सामान्य करने का प्रयास किया।

इसके बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक परामर्श के बाद व्यक्ति को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी से चल रहे विवाद के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था और यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो वह अपनी जान दे देता।

काउंसलिंग के बाद व्यक्ति ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाने का आश्वासन दिया। वहीं, उसके परिजनों ने समय रहते कार्रवाई कर जान बचाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें