Noida Police Checking: चेकिंग में दो संदिग्ध गिरफ्तार, एक से चाकू और दूसरे से 28 पव्वे अवैध शराब बरामद
नोएडा में पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। फेज-3 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सेक्टर-71 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 28 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान शाहजहांपुर के पिंडारा गांव निवासी मंतोष कुमार के रूप में हुई है।
उधर, सेक्टर-58 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-62 के पास से एक अन्य संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हाथरस के टिकरी कला गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो इस समय गाजियाबाद के खोड़ा में किराये पर रहता है।
पुलिस के अनुसार राहुल किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।






पाठकों की राय