Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Hit And Run: अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पतालकर्मी की मौत, दूसरे हादसे में राहगीर घायल

Noida Hit And Run: अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पतालकर्मी की मौत, दूसरे हादसे में राहगीर घायल

नोएडा के सेक्टर-132 कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अस्पतालकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी हेमंत शर्मा 30 अक्टूबर को कार से सेक्टर-128 स्थित मैक्स अस्पताल जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-132 कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

हादसे में हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए और अंतिम संस्कार किया। इसके बाद शुक्रवार को हेमंत की पत्नी सीमा शर्मा ने सेक्टर-126 थाने में शिकायत दी।

एक अन्य हादसे में सेक्टर-41 निवासी रविंद्र पांच नवंबर की रात करीब नौ बजे पैदल घर जा रहे थे, तभी अगाहपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने रविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस मामले में उनके बेटे अंकित बैसोया ने पुलिस से शिकायत की।

एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहनों और उनके चालकों का पता लगाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *