Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida PG Fire Case नोएडा पीजी अग्निकांड में बड़ा एक्शन, दो लोगों की मौत के मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार

Noida PG Fire Case नोएडा पीजी अग्निकांड में बड़ा एक्शन, दो लोगों की मौत के मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार

नोएडा, 16 जुलाई। नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित मामूरा गांव में पीजी बिल्डिंग में लगी भीषण आग और दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीजी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बिल्डिंग का केयरटेकर अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर मामूरा गांव की गली नंबर-2 स्थित एक पीजी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास खड़े अन्य वाहनों और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग से निकले घने धुएं के कारण बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में स्नेहा श्रीवास्तव (24) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार तथा ऋषभ कुमार (27) निवासी बालाघाट, मध्य प्रदेश की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना फेस-3 पुलिस ने पीजी संचालक कृष्ण कुमार और केयरटेकर धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि केयरटेकर की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर पहुंचा। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बिल्डिंग में रह रहे लगभग 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल की गली बेहद संकरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को दमकल कर्मियों ने पीठ पर उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि कुछ लोगों ने बांस की सीढ़ी के सहारे एक छत से दूसरी छत पर जाकर अपनी जान बचाई।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें