Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Noida Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

Noida Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से कई अहम सुराग मिले हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, बंबावड़ गांव निवासी 45 वर्षीय महिपाल सिंह खेती के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान कल्दा गांव के पास पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे बाइक सवार एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली सीधे छाती में लगी, जिससे महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के कैमरों की मदद से हत्यारे की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस अब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगाल रही है ताकि हत्या के पीछे की संभावित साजिश या विवाद का सुराग मिल सके। हालांकि, परिवार ने किसी प्रकार की निजी या कारोबारी रंजिश से इंकार किया है। परिजनों का कहना है कि महिपाल का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
गांव में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिपाल की दो बेटियों की शादी तय थी, लेकिन अब परिवार ने तेरहवीं के बाद आगे का निर्णय लेने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी शक के आधार पर कार्रवाई से पहले ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें