Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

Noida Airport CEO: नीतू शर्मा बनीं नई प्रमुख, सुरक्षा मंजूरी की राह हुई आसान

Noida Airport CEO: नीतू शर्मा बनीं नई प्रमुख, सुरक्षा मंजूरी की राह हुई आसान

नोएडा: लंबे समय से प्रबंधन और सुरक्षा मंजूरी को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई नेतृत्व टीम मिल गई है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने अहम फैसला लेते हुए नीतू शर्मा को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।

अब तक इस पद पर स्विट्जरलैंड के नागरिक क्रिस्टोफ शनेलमैन कार्यरत थे, जिन्हें कंपनी ने नई जिम्मेदारी देते हुए एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बना दिया है। यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब एयरपोर्ट परियोजना को सुरक्षा मंजूरी मिलने में लगातार देरी हो रही थी।

सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट के सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी दिलाने में विदेशी सीईओ होना एक बड़ी बाधा बन रहा था। गृह मंत्रालय ने इसी आधार पर सुरक्षा स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में कंपनी ने नेतृत्व में बदलाव कर इस अड़चन को दूर करने का रास्ता चुना।

नीतू शर्मा इससे पहले कंपनी में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर कार्यरत थीं और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की वित्तीय रणनीति को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव और परियोजना की गहरी समझ को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस नियुक्ति के बाद अब एयरपोर्ट से जुड़े सुरक्षा मंजूरी के लंबित मुद्दे जल्द सुलझ सकते हैं, जिससे परियोजना को नई गति मिलेगी। यह निर्णय न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि नोएडा और पूरे दिल्ली-एनसीआर के विकास के लिहाज से भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें