राज्यउत्तर प्रदेशराज्य
Uttar Pradesh : हापुड़ में फ्लाईओवर पर कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो यूनिट मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जल गई।
पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान के अनुसार जांच में पता चला कि कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छावनी निवासी नरेंद्र की थी, जिसे चालक मुकेश कुमार चला रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।





