Noida Fire: नोएडा सेक्टर 67 की एक कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Noida Fire: नोएडा सेक्टर 67 की एक कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-67 स्थित बी ब्लाक की दो कंपनी में आग लग गई। भीषण आगे की सूचना पर दमकल की 29 गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएफओ ने बताया कि काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन अभी डेढ़ से दो घंटे और लग जाएंगे। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-67 के बी-57 में कंपनी के बाहर आग लगने की जानकारी मिली।

कंपनी में रेडिमेड गारमेंट का काम होता है। यहां कपड़े बनाए जाते है। तापमान और आग इतनी तेज थी कि उसने बगल वाली को अपनी चपेट में ले लिया। बगल वाली कंपनी फार्मा कंपनी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img