Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Farmers Protest : नोएडा प्राधिकरण में राकेश टिकैत के साथ 17 सूत्रीय मांगों पर दो घंटे चली वार्ता, समीक्षा के बाद होगा आगे का फैसला

Noida Farmers Protest: नोएडा प्राधिकरण में राकेश टिकैत के साथ 17 सूत्रीय मांगों पर दो घंटे चली वार्ता, समीक्षा के बाद होगा आगे का फैसला

नोएडा। सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने के बीच राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों के समर्थन में पहुंचे। अधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने किसानों की समस्याओं और 17 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश समेत अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। करीब दो घंटे चली बैठक में विकसित भूखंड, किसान आवासीय योजना, लैंड बैंक, गांवों के विकास और आबादी विनियमितीकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

धरनास्थल पर पहुंचने के बाद राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार होकर सैकड़ों किसानों के साथ प्राधिकरण कार्यालय परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन किया जा रहा है और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

राकेश टिकैत की अध्यक्षता में प्राधिकरण अधिकारियों के साथ हुई बैठक में किसानों के 17 सूत्रीय मांगपत्र को रखा गया। बैठक का संचालन भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। किसान प्रतिनिधियों ने अपनी लंबित समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा और उनके समाधान की मांग की।

वार्ता के दौरान विकसित भूखंड का मुद्दा प्रमुखता से उठा। भारतीय किसान यूनियन के मुताबिक सीईओ कृष्णा करुणेश ने आश्वासन दिया कि करीब 200 पात्र किसानों को जल्द विकसित भूखंड आवंटित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ कृषक किसान योजना के तहत आवासीय प्लॉट की योजना लाने की बात भी कही गई।

बैठक में उन किसानों का मुद्दा भी उठाया गया जिन्हें विकसित भूखंड का लाभ अभी तक नहीं मिल सका है। इस संबंध में उपलब्ध लैंड बैंक के इस्तेमाल और आवश्यकता के अनुसार लैंड यूज में बदलाव कर पात्र किसानों को विकसित भूखंड उपलब्ध कराने के विकल्प पर चर्चा हुई।

किसान प्रतिनिधियों ने गांवों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों का मुद्दा भी अधिकारियों के सामने रखा। वार्ता में गांवों का विकास सेक्टरों की तर्ज पर करने और आबादी विनियमितीकरण से संबंधित मामलों पर कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही गई।

भारतीय किसान यूनियन की ओर से कहा गया कि किसानों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और अब उनका समयबद्ध समाधान आवश्यक है। संगठन ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासनों और प्रस्तावित कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।

प्राधिकरण की ओर से बैठक में सीईओ कृष्णा करुणेश, एसीईओ पुष्पराज सिंह, ओएसडी क्रांति शेखर, ओएसडी हर्षिता तिवारी, डीजीएम आरपी सिंह, एसके सिंह, एके अरोड़ा और मीणा भार्गव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक समाप्त होने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि प्राधिकरण अधिकारियों के साथ किसानों की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई है। अब बैठक में मिले आश्वासनों और विभिन्न मुद्दों पर प्राधिकरण के रुख की समीक्षा किसान संगठन के स्तर पर की जाएगी। इसके बाद ही धरने और आगे की आंदोलन रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें