Crime Focus: नोएडा में साइबर कैफे से 80 हजार की लूट, बदमाशों की तलाश में चार पुलिस टीमें सक्रिय

Crime Focus: नोएडा में साइबर कैफे से 80 हजार की लूट, बदमाशों की तलाश में चार पुलिस टीमें सक्रिय

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में साइबर कैफे संचालक से 80 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैफे में रखी रकम के बारे में आरोपियों को जानकारी कैसे मिली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस बैंक से रुपये निकालने के बाद कैफे में रकम रखने तक वहां आने-जाने वाले लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

अलीगढ़ निवासी मोहित मलकपुर गांव में साइबर कैफे चलाते हैं। उनके कैफे पर अमन नाम का किशोर काम सीखता है। बृहस्पतिवार को मोहित ने बैंक से करीब 80 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से रकम निकालने के बाद वह कैफे पहुंचे और रुपये काउंटर की रैक में रख दिए।

दोपहर करीब तीन बजे मोहित खाना खाने के लिए कैफे से बाहर चले गए। उस समय अमन कैफे पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश साइबर कैफे में पहुंचे। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर अमन को जान से मारने की धमकी दी और काउंटर की रैक में रखे करीब 80 हजार रुपये लूट लिए।

अमन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसे धमकाकर चुप करा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की गतिविधियों और उनके हुलिए का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके अलावा बदमाश जिस रास्ते से फरार हुए, वहां लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले कैफे में कौन-कौन लोग आए थे और किन लोगों को मोहित द्वारा बैंक से रकम निकालकर कैफे में रखने की जानकारी हो सकती थी। इसी क्रम में पुलिस कैफे में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रही है।

एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें काम कर रही हैं। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img