Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

RTI Review Meeting: राज्य सूचना आयुक्त आज गौतमबुद्ध नगर दौरे पर, आरटीआई मामलों की करेंगे समीक्षा

RTI Review Meeting: राज्य सूचना आयुक्त आज गौतमबुद्ध नगर दौरे पर, आरटीआई मामलों की करेंगे समीक्षा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम शनिवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर तीन बजे जीबीयू गेस्ट हाउस में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा जीबीटीयू से जुड़े जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में जिले में लंबित आरटीआई आवेदन, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों तथा शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद शाम चार बजे राज्य सूचना आयुक्त मीडिया से बातचीत करेंगे। उनके कार्यक्रम में किसी एक तहसील तथा पुलिस आयुक्त कार्यालय के जन सूचना प्रकोष्ठ का निरीक्षण भी प्रस्तावित है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें