Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Fire: एसी ब्लास्ट के बाद 21वें फ्लोर पर भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू

Noida Authority, Noida New Building, Sector 96 Noida

Noida Fire: एसी ब्लास्ट के बाद 21वें फ्लोर पर भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 24 मंजिला इमारत में सोमवार सुबह एसी ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग 21वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी और कुछ ही देर में आसपास के फ्लैटों तक फैलने लगी। घटना से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को एहतियातन बाहर निकाल लिया गया।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे के बाद फ्लैट की खिड़कियों से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं निकलने लगा। फ्लोर पर रहने वाले लोग घबराकर नीचे की ओर भागे, जबकि अन्य निवासी भी एक-दूसरे को फ्लोर खाली करने के लिए आवाज लगाते रहे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि हाइड्रोलिक सिस्टम का पानी केवल 13वीं मंजिल तक पहुंच पा रहा था, जिसके चलते दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग में उपलब्ध फायर फाइटिंग सिस्टम और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक फ्लैट का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को अन्य फ्लैटों में फैलने से रोक लिया गया।

घटना के बाद एक बार फिर नोएडा की ऊंची इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दमकल विभाग ने बताया कि भविष्य में ऊंची इमारतों के लिए 72 और 102 मीटर क्षमता वाली नई हाइड्रोलिक मशीनें भी शामिल की जाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें