Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

चिल्ड्रन पार्क में दिखा जहरीला सांप, वीडियो वायरल

सेक्टर-51 में स्थित चिल्ड्रन पार्क में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। जिससे आसपास में रहने वाले लोग परेशान हो गए
सेक्टर-51 में स्थित चिल्ड्रन पार्क में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। जिससे आसपास में रहने वाले लोग परेशान हो गए

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-51 में स्थित चिल्ड्रन पार्क में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। जिससे आसपास में रहने वाले लोग परेशान हो गए। पार्क में खेल रहे बच्चे और घूमने आए लोग सांप को देखकर घबरा गए। सांप की सूचना के बाद निवासी अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं भेज रहे। वहीं, आरडब्ल्यूए ने लोगों से अपील की है कि पार्क में घूमते समय सावधानी बरतें। सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि अगर विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों की जान को खतरा बना रहेगा। इस तरह की घटनाएं इससे पहले भी आ चुकी हैं, जिसमें कई लोग शिकार हुए थे। अक्सर सांप और अन्य जंगली जानवर पार्क से निकलकर आसपास के इलाकों में भी घुस आते हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि पार्क को पूरी तरह से सुरक्षित किया जाए और इसकी सफाई समय-समय पर की जाए।
सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि हर दिन करीब 300 से 400 लोग इस पार्क में घूमने आते हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। ऐसे में सांप की मौजूदगी से सभी की जान को खतरा बना हुआ है। विभाग जल्द पार्क की सफाई कराकर सांप को पकड़कर वहां से हटा दें। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग और वन विभाग से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *