Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा प्राधिकरण सीईओ किसानों से नहीं मिले

सोमवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम से मिलने किसान पहुंचे
सोमवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम से मिलने किसान पहुंचे

अमर सैनी

नोएडा। सोमवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम से मिलने किसान पहुंचे। किसानों का आरोप है कि करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भी सीईओ नहीं आए। इसके बाद किसानों ने अपना आपा खो दिया और लोकेश एम के केबिन के सामने प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।

वहीं प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि किसानों के साथ बोर्ड रूम में वार्ता की जा रही थी। सीईओ विजिट पर थे। ये बात किसानों को बता दी गई। जिसके बाद किसानों ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लूज टॉक किया। यही नहीं बार-बार समझाने के बाद भी वे नहीं माने और प्रदर्शन करने लगे। जबकि उनकी सभी बातों को सुना गया।सुबह करीब 11 बजे भारतीय किसान मंच के पदाधिकारी मांगों को लेकर सीईओ से मिलने प्राधिकरण गए। वहां बोर्ड रूम में उन्हें बैठा दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद, भू लेख ओएसडी अरविंद सिंह, क्रांति शेखर और नियोजन विभाग के उप महाप्रबंधक विजय रावल ने किसानों की समस्या सुनी। उनके सवालों का जवाब दिया गया। इसके बाद किसानों ने सीईओ से मिलने की बात कही। सीईओ विजिट होने पर वे दफ्तर नहीं पहुंचे। जिस पर किसानों ने आपा खोते हुए अधिकारियों के साथ लूज टॉक किया।प्राधिकरण के कॉरिडोर में सीईओ के केबिन के सामने नारेबाजी करने लगे। समझाने के बाद भी वे नहीं माने और वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद आला अधिकारियों से बातचीत की गई। इस मौके पर पुलिस एसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की। कुछ देर बाद वे दोबारा से बोर्ड रूम में गए। प्राधिकरण अधिकारियों ने कहा कि आप एक डेलिगेशन बना लीजिए, जो प्राधिकरण के सीईओ से मिलेगा। ऐसा करने से भी किसानों ने मना किया। थोड़ी देर बाद किसान वहां से चले गए।

ये है मांग
दरअसल किसान 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, आबादी निपटारा और 64.7 प्रतिशत की दर से मुआवजा संबंधित मांग पर क्या प्रगति रिपोर्ट है, ये जानकारी लेने के लिए प्राधिकरण गए थे। हालांकि उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ से मिलने के लिए कोई समय नहीं लिया था और न ही उनकी इस संबंध में सीईओ से बातचीत हुई थी।प्राधिकरण ने बताया कि तय कार्यक्रम के तहत सीईओ विजिट पर निकल गए। वहीं किसानों का आरोप है कि जब वे लोग प्राधिकरण पहुंचे तो सीईओ अपने चैंबर में थे। ऐसे में कम से कम एक बार उनको मिलना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *