Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा की सुरभि-अखिल 99.2% नंबर संग संयुक्त टॉपर

नोएडा समेत पूरे रीजन का परीक्षा परिणाम 80.27 प्रतिशत रहा
नोएडा समेत पूरे रीजन का परीक्षा परिणाम 80.27 प्रतिशत रहा

अमर सैनी

नोएडा।सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। अचानक आए परीक्षा परिणाम ने सभी स्टूडेंट्स को अचंभित कर दिया। अब तक नोएडा के अधिकांश सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहे है।

नोएडा के एमिटी स्कूल की स्टूडेंट सुरभि मित्तल ने सर्वाधिक 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है। इसके अलावा नोएडा के समरविल स्कूल के अखिल दहिया ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे सांइंस स्ट्रीम से है।सुरभि ने कहा- रोजाना करीब 8 से 9 घंटे की पढ़ाई करती हूं। ये स्टडी उन्होंने एग्जाम के कुछ दिन पहले की थी। सुरभि का कहना है कि स्कूल में प्री बोर्ड के अलावा काफी एग्जाम होते है। इसलिए हमेशा ही इन एग्जाम की तैयारी में ही पूरा सिलेबस आराम से पढ़ लिया जाता है।पढ़ाई के साथ खेल कूद भी ज़रुरी है। सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया है। उसका यूज भी करती हूं लेकिन ज्यादा समय पढ़ाई पर देना सही है।सुरभि का साइकोलाजी में 99, पॉलिटिकल साइंस में 100, मैथ में 98, इंग्लिश में 100 और इकोनॉमी में 99 अंक हासिल किए। शुरुआत से ही इकोनॉमी में भविष्य बनाने की इच्छा थी। इसलिए सब्जेक्ट भी यही चुने।उन्होंने बताया- प्रेशर लेकर कभी पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। टीचर और पेरेंट्स का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने सेल्फ स्टडी की हालांकि कभी कोई प्रॉब्लम आने पर यू-ट्यूब या अन्य आथर की किताबों से काफी मदद मिली।सुरभि के पिता आशीष मित्तल पेशे से इंजीनियर है। मां अंजली टीचर है। उन्होंने यही कहा कि टाइम मैनेजमेंट से पढ़ाई करनी चाहिए। ताकि एग्जाम के दौरान प्रेशर न बढ़े।

इंजीनियरिंग करना है लक्ष्य
अखिल ने कहा- रोजाना 10-12 घंटे पढ़ना कोई वजह नहीं है। जो भी पढ़ना है टारगेट बेस होना चाहिए। मैं जब पढ़ता हूं तो एक टारगेट बनाता हूं। मतलब आज मुझे ये साइंस का चैप्टर कम्प्लीट करना है। वो मैं करता था और लास्ट में बस रिवीजन। यानी घंटे वाइज नहीं बल्कि क्वालिटी बेस स्टडी होनी चाहिए।अखिल ने फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 98, मैथ में 98, कंप्यूटर साइंस में 100 और इंग्लिश में 100 अंक हासिल किए। शुरुआत से ही इंजीनियर बनने का लक्ष्य रखा था। अभी JEE में अच्छे पर्सेंटाइल आए है। अभी एडवांस का एग्जाम बचा है। उसकी तैयारी चल रही है।अखिल ने बताया- सोशल मीडिया में फेसबुक और इंस्टाग्राम किसी मतलब के नहीं है। हालांकि यू ट्यूब से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। लेकिन वीडियो स्टडी से बेटर है क्लास और सेल्फ स्टडी। मैने भी सेल्फ स्टडी की।अखिल के पिता दीपक दहिया पेशे से इंजीनियर है और मां कुमुद दहिया फैशन डिज़ाइनर है। दोनों के साथ टीचरों का इस सफलता में बहुत योगदान रहा। उन्होंने मुझ पर कभी प्रेशर नहीं डाला और न ही मेरे ऊपर कभी प्रेशर आया।

नोएडा समेत पूरे रीजन का परीक्षा परिणाम 80.27 प्रतिशत रहा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के सोमवार को जारी 12वीं के परिणाम में नोएडा रीजन का प्रदर्शन लचर रहा है। इस बार नोएडा क्षेत्र के परिणाम में 10 प्रतिशत की कमी आई है। क्षेत्र का परिणाम 80.27 प्रतिशत रहा है, जबकि 2023 में 90.27 प्रतिशत था। नोएडा रीजन देश में सीबीएसई के 17 क्षेत्रों में 16वें स्थान पर है। नोएडा रीजन में इस बार 12वीं में 1.33 लाख छात्रों ने 357 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। नोएडा रीजन में गौतमबुद्ध नगर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, हाथरस जिले आते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *