Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

गाजियाबाद में लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं में निष्ठी और 12वीं में रिद्धिमा, नितिमा ने किया टॉप

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। परिणाम देख छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। परिणाम देख छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

अमर सैनी

गाजियाबाद।सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। परिणाम देख छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आईसीएसई की तरह सीबीएसई में भी छात्राओं का दबदबा रहा। टॉप-3 में एक भी छात्र अपना स्थान नहीं बना सका। 10वीं में इंदिरापुरम के सनवैली इंटरनेशनल स्कूल की निष्ठी ने 99.6 और 12वीं में केडीबी स्कूल की रिद्धिमा और इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा की छात्रा नितिमा मोगा ने भी 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया।10वीं में दूसरा स्थान गुरुकुल द स्कूल की छात्रा अनन्या तिवारी ने हासिल किया। उन्होंने 99.2 फीसदी, डीपीएसजी मेरठ रोड की जान्हवी गोयल, इसी स्कूल के स्मयन अग्रवाल, डीपीएसजी वसुंधरा की छात्रा अनन्या अग्रवाल ने 99 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 12 वीं में गुरूकुल द स्कूल की छात्रा अनुष्का उपाध्याय ने 99.4 अंकों के साथ दूसरा, इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा प्रांजलि खन्ना ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन के अलावा उनके अभिभावकों ने भी बधाई दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *