Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

शहीद विजय पथिक स्टेडियम में ओलंपिक के खिलाड़ी होंगे तैयार

खेल के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रेटर नोएडा की पहचान बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर कवायद शुरू कर दी है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में ओलंपिक स्टेडियम की तरह सुविधा शुरू करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआइ) जारी किया है।
शहीद विजय पथिक स्टेडियम में ओलंपिक के खिलाड़ी होंगे तैयार

अमर सैनी

नोएडा।खेल के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रेटर नोएडा की पहचान बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर कवायद शुरू कर दी है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में ओलंपिक स्टेडियम की तरह सुविधा शुरू करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआइ) जारी किया है।
प्राधिकरण का कहना है कि स्टेडियम को विश्वस्तर बनाने के साथ ही यहां ओलंपिक, एशियन गेम्स और कामनवेल्थ जैसी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को भी तैयार किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा जुलाई में कंपनी का चयन कर लिया जाएगा और अगस्त से स्टेडियम का कायाकल्प शुरू हो जाएगा।2013 में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स शुरू हुआ था, लेकिन समय बीतने के साथ ही ये बदहाल होने लगा। 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन से हाथ तक धोना पड़ा। हालांकि पिछले क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।इसी का नतीजा रहा कि इसी वर्ष मार्च में इंडियन वेटरन क्रिकेट लीग में विरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार जैसे पूर्व दिग्गज खेलते नजर आए। दरअसल पिछले वर्ष प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए सेंट्रल फार एक्सिलेंस के तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में अब स्टेडियम को विश्वस्तर का बनाया जा रहा है।

कंपनी को अकादमी स्थापित करने की होगी छूट
प्राधिकरण ने खेल परिसर को खेल उत्कृष्टता केंद्र में बदलने और लंबी अवधि के लिए खेल परिसर के संचालन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। चयनित कंपनी को खेल अकादमियां स्थापित करने और अन्य गतिविधियों का प्रबंधन करने की छूट होगी।इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, खेल विज्ञान बैकअप, प्रशिक्षित पोषण विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित व्यक्तिगत आहार, सर्वश्रेष्ठ कोच, योग्य सहायक कर्मचारियों जैसी विश्वस्तर की सुविधा देकर ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए एथलीटों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना है।

जुलाई-अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच
स्टेडियम के बेहतरीन क्रिकेट मैदान का ही नतीजा है कि यहां जुलाई और अगस्त में अफगानिस्तान व बांग्लादेश के बीच वनडे व टी20 के अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। हालांकि अभी यहां आठ हजार दर्शकों के बैठने की सुविधा है। इसके 20 हजार करने की तैयारी चल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *