Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छात्र ने की आत्महत्या, मा-बाप से मांगी माफी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में एक बीसीए छात्र ने शाहरुख नहीं बन पाने पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पहले छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर माता-पिता से माफी मांगी थी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में एक बीसीए छात्र ने शाहरुख नहीं बन पाने पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पहले छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर माता-पिता से माफी मांगी थी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में एक बीसीए छात्र ने शाहरुख नहीं बन पाने पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पहले छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर माता-पिता से माफी मांगी थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आगरा के जमशेदपुर पिनाहट निवासी विकास शाहबेरी गांव में दोस्तों के साथ रहकर बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह इन दिनों एक्टर बनने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार विकास के सभी दोस्त कॉलेज चले गए थे। इस बीच विकास ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कॉलेज से दोस्त घर पहुंचे तो उन्होंने विकास का शव पंखे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
पुलिस ने इस घटना में मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार वह स्वयं है। वह अपनी माता व पिता से बहुत प्यार करता है। दोस्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह एक्टर बनने की तैयारी कर रहा था। वह शाहरुख खान और अक्षय कुमार की तरह बनकर बॉलीवुड में नाम कमाना चाहता था। लेकिन ऑडिशन में कई बार रिजेक्ट होने पर वह टूट गया था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि छात्र अभिनेता बनना चाहता था। कई बार रिजेक्ट होने के बाद छात्र काफी हताश चल रहा था। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *