Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

ग्रेटर नोएडा में कूड़े के ढेर में लगी आग

स्वर्ण नगरी सेक्टर के पीछे बड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई
स्वर्ण नगरी सेक्टर के पीछे बड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई

अमर सैनी

नोएडा। स्वर्ण नगरी सेक्टर के पीछे बड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल की करीब दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन अभी भी कूड़े के ढेर से धुआं उठ रहा है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया में स्वर्ण नगरी सेक्टर है। इस सेक्टर के पीछे एक बड़े मैदान में कूड़े का ढेर लगा है। सोमवार को किसी ने इस कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग पूरे मैदान में फैल गई। आग की ऊंची लपटे उठती देख लोगों के होश उड़ गए। इस बीच पॉश एरिया में धुआं भी फैल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। कूड़े के ढेर से धुआं उठ रहा है। ढेर को हटाकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जल्द ही इस पर भी काबू पा लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *