Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का सीबीएसई 12वीं बोर्ड में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, 96.99% रहा परिणाम, देशभर से 9% अधिक रहा दिल्ली सरकार के स्कूलों का रिजल्ट

दसवीं कक्षा के भी शानदार परिणाम आए है, 94.2% के परिणाम के साथ, दिल्ली सरकार के स्कूलों ने पिछले वर्ष की तुलना में 8.36% की वृद्धि दिखाई है और सीबीएसई के राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया है-सीएम अरविंद केजरीवाल
12वीं में दिल्ली सरकार के 307 स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत, पिछले साल 118 की तुलना में ढाई गुणा ज़्यादा बढ़ी शत प्रतिशत रिजल्ट लाने वाले स्कूलों की संख्या

13 मई, नई दिल्ली

दिल्ली सरकार के स्कूलों ने सीबीएसई 12वीं के परिणामों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है| इस बार दिल्ली के सरकारी स्कूलों का परिणाम 96.99% रहा है , वही पूरे देश में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.98 % रहा है| साथ ही सीबीएसई 10वीं बोर्ड में भी केजरीवाल सरकार के स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस साल केजरीवाल सरकार के स्कूलों में 10वीं बोर्ड के नतीजे 94.2% रहे है जो पिछले साल की तुलना में 8.36% अधिक रहे है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में दिल्ली के स्कूलों का 96.99% का शानदार रिजल्ट आया है! यह न केवल पिछले साल के हमारे अपने प्रदर्शन बल्कि सीबीएसई के राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल गया है। सीएम ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे शिक्षा विभाग को बधाई दी।

इस मौक़े पर शिक्षामंत्री आतिशी ने भी सभी स्टूडेंट्स-टीचर्स व पेरेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि एक बार फिर दिल्ली सरकार के स्कूलों ने साबित कर दिया कि वो देशभर में अव्वल है| ये दिल्ली की शिक्षा क्रांति और हमारे टीचर्स व स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि केजरीवाल सरकार के स्कूलों का रिजल्ट देशभर के सरकारी स्कूलों से ज्यादा रहा|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दिल्ली सरकार के स्कूलों में आए शानदार बदलावों की बदौलत पेरेंट्स का दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रति भरोसा साल दर साल बढ़ता जा रहा है| उन्होंने कहा कि पेरेंट्स के इस भरोसे को कायम रखने के लिए केजरीवाल सरकार लगातार प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में हम अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान कर रहे है|

जो बच्चे परीक्षा उतीर्ण नहीं कर सके है उन्हें सन्देश देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा है कि वे बच्चे जो किसी कारण मुख्य परीक्षा में उतीर्ण नही हो सकें है वो निराश न हो बल्कि कड़ी मेहनत करते हुए अपने रिजल्ट को सुधारने का प्रयास करें|

बता दे कि इस साल केजरीवाल सरकार के स्कूलों के 151429 बच्चे 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए| इनमें से 146885 बच्चों ने परीक्षा पास की। इस साल नतीजे 96.99% रहे है जो पिछले साल 91.59% की तुलना में 5.4% और सीबीएसई के राष्ट्रीय औसत से 9% से भी अधिक है।

बता दें कि, इस साल दिल्ली सरकार के 307 स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है जो पिछले साल 118 की तुलना में ढाई गुणा ज़्यादा बढ़ा है। साथ ही इस साल 863 स्कूलों का परिणाम 90% से अधिक रहा; पिछले साल केजरीवाल सरकार के 647 स्कूलों के नतीजे 90% से अधिक थे।

केजरीवाल सरकार के स्कूलों के 10वीं बोर्ड के नतीजे

10वीं बोर्ड में इस बार केजरीवाल सरकार के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने पिछले नतीजों में शानदार सुधार किया है। 10वीं के बोर्ड नतीजों में केजरीवाल सरकार के स्कूलों का रिजल्ट 94.2% रहा है। पिछले साल के 85.84% की तुलना में ये 8.36% अधिक है|

10वीं बोर्ड के नतीजों में केजरीवाल सरकार के स्कूल देशभर के सरकारी स्कूलों से अव्वल साबित हुए हैं। देशभर के सरकारी स्कूलों का नतीजा 86.72% रही है। केजरीवाल सरकार के स्कूलों के नतीजे इनसे 7.48% अधिक है।

इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 164996 बच्चे शामिल हुए इनमें से 155442 बच्चे पास हुए व 9449 बच्चों की कम्पार्टमेंट आई है| कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद नतीजों में और सुधार होगा|

इस साल केजरीवाल सरकार के 327 स्कूलों में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। पिछले साल ये संख्या 124 थी। साथ ही 843 स्कूल ऐसे है जहाँ बच्चों का रिजल्ट 90% से अधिक रहा है। पिछले साल ये संख्या 528 थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *