Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

गंदगी मिलने पर 50 हजार का जुर्माना

प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को तुगलपुर और सेक्टर पाई का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को तुगलपुर और सेक्टर पाई का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को तुगलपुर और सेक्टर पाई का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। तुगलपुर में सब्जी और फल मंडी के पास कूड़े का ढेर मिलने पर संबंधित फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, दोबारा गंदगी मिलने पर और कार्रवाई की चेतावनी दी।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नियमित रूप से निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। ओएसडी संतोष कुमार सोमवार सुबह तुगलपुर गांव में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सब्जी मंडी के पास कूड़े का ढेर लगा मिला। टीम ने गांव का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने पर संबंधित फर्म बिमलराज आउटसोर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ओएसडी ने दुकानदारों को कूड़े के लिए डस्टबिन रखने और आसपास साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। कूड़े को नाली में न फेंकने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि दुकानदारों के साथ नियमित बैठक कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इसके बाद ओएसडी ने सेक्टर पाई में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *