राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida crime: ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का था प्रयास

Greater Noida crime: ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का था प्रयास

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल यादव, निवासी हाथरस, 8 जनवरी को एक सोसाइटी की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने के प्रयास के मामले में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार राहुल यादव संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो बिसरख थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

राहुल यादव ने पूछताछ में 8 जनवरी को ला रेजिडेंशिया सोसाइटी की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का प्रयास करना स्वीकार किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास जांचा जा रहा है। फिलहाल राहुल यादव पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है और आगे विधिक कार्रवाई जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button