Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद, डंडे से पीट-पीटकर की थी हत्या

Hapur News : हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में पोल्ट्री फार्म पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने डंडे से हमला कर बुलंदशहर निवासी फार्म संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, हमले में घायल योगवीर सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में हत्यारे उत्तम उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद हुआ हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के गांव लाडपुर निवासी शिवा कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि गांव लुहारी के जंगल में स्थित पोल्ट्री फार्म किराए पर लिया हुआ है। जिसकी देखरेख उनके पिता योगवीर सिंह के साथ कर्मचारी तरुण करते थे। पीड़ित ने बताया था पड़ोस में ही गांव निवासी युवक का भी पोल्ट्री फार्म है। जिस पर युवक का छोटा भाई उत्तम उर्फ सोनू देखभाल के लिए रहता है।

22 अक्तूबर की रात उत्तम से उनके पिता और तरुण की कहासुनी हो गई थी। जिस पर आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया था। कुछ ही देर बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचा और उनके पिता व सहायक पर हमला कर दिया। आरोपी के हमले से उनके पिता योगवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी मिलने पर वह गांव से पोल्ट्री फार्म पर पहुंचा और पिता को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई थी पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की थी।

गढ़मुक्तेश्वर सर्किल की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जहां इस दौरान उत्तम उर्फ सोनू ने योगवीर सिंह पर डंडे से हमला कर दिया था। संबंधित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी उत्तम उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर उससे हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें