Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का किया स्वागत

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में नोएडा महानगर संगठन द्वारा डीएनडी फ्लाईओवर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में नोएडा महानगर संगठन द्वारा डीएनडी फ्लाईओवर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश का विकास तभी संभव है जब सभी को साथ लेकर चला जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ खास लोगों को निशाना बनाकर उनका उत्पीड़न करने से देश की तरक्की बाधित होगी। उन्होंने यूपी में होने वाले उपचुनाव में सभी सीटें जीतने का दावा भी किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा के किसानों को मुख्य मुद्दों व समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नोएडा के मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, मजदूरों, युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों से भी उन्हें अवगत कराया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने की बात कही। उपस्थित प्रमुख लोगों में महानगर महासचिव विकास यादव, रामवीर यादव, बब्लू चौहान, राघवेंद्र दुबे, उदय सिंह, राकेश यादव, रविंदर यादव, बिल्लू सैफी, संजय यादव, सत्यम चौधरी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *