Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

नई दिल्ली: वज्र से लेकर अर्जुन टैंक समेत 9 वाहनों का निर्माण करेंगी घरेलू कंपनियां 

नई दिल्ली: वज्र से लेकर अर्जुन टैंक समेत 9 वाहनों का निर्माण करेंगी घरेलू कंपनियां 
नई दिल्ली: -डीआरडीओ ने 10 उद्योगों को हस्तांतरित कीं, नौ प्रणालियों की प्रौद्योगिकियां

नई दिल्ली, 8 जून : दंगा नियंत्रण वाहन वज्र से लेकर आतंकवाद विरोधी वाहन और अर्जुन टैंक समेत 9 वाहनों का निर्माण अब रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियों के साथ स्वदेशी निजी कंपनियां करेंगी। इस संबंध में डीआरडीओ प्रयोगशाला वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई) ने शनिवार को 10 कंपनियों को नौ प्रणालियों की तकनीक हस्तांतरित की।

इन तकनीकों में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु (सीबीआरएन) टोही वाहन एमके-II के साथ माउंटेड गन सिस्टम और ईएमएस भी शामिल हैं। ईएमएस का उपयोग मोबाइल ऑपरेशन रूम, कमांड पोस्ट, मोबाइल संचार आश्रय, फील्ड ऑफिस, फील्ड अस्पताल, मोबाइल मरम्मत / रखरखाव सुविधा और वीआईपी कारवां आदि जैसे रूपों में किया जा सकता है।

इन सभी वाहनों का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत फोर्ज लिमिटेड, बीईएमएल लिमिटेड, टाटा इंटरनेशनल और दास हिताची लिमिटेड समेत 10 घरेलू कंपनियां स्वदेशी तकनीक से करेंगी। जिससे रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। तकनीकों का हस्तांतरण रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ देश को रक्षा उत्पादों के निर्यात में भी सक्षम बनाएगा।

इस अवसर पर डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी प्रणालियों के असाधारण प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ और उद्योग जगत की सराहना की। साथ ही उद्योग जगत को क्षमता वृद्धि की योजना बनाने का सुझाव दिया। इस दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ आयुध एवं युद्ध इंजीनियरिंग विभाग के महानिदेशक और डीआरडीओ डॉ प्रतीक किशोर, वीआरडीई के निदेशक जी. राममोहन राव और अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें