Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली : त्वचा दान करें -जीवन बचाएं : मनीष सिंघल

नई दिल्ली : -जलने के कारण चमड़ी खो चुके मरीजों को मिलेगा नया जीवन
नई दिल्ली : -जलने के कारण चमड़ी खो चुके मरीजों को मिलेगा नया जीवन

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर : त्वचा दान एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। इसे अंगदानकर्ता की मृत्यु के बाद त्वचा बैंक को दान किया जा सकता है। इससे अग्निकांड व अन्य दुर्घटना में घायल मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।

यह बातें एम्स दिल्ली के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल ने मंगलवार को एक संगठन के सहयोग से आयोजित त्वचा दान जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। इस अवसर पर एम्स के निदेशक प्रो. एम श्रीनिवास ने त्वचा दान पर एक सूचनात्मक पुस्तिका का विमोचन किया। उनके साथ डॉ. शशांक चौहान, डॉ. शिवांगी साहा, डॉ. तनु सागर, डॉ. अभिलाष एस, डॉ. नंदिनी सिंह तंवर और डॉ. मंजू आर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ सिंघल ने कहा, त्वचा का दान करने का मतलब है, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी त्वचा को निकालकर मेडिकल साइंस के हिसाब से प्रोसेस करके स्किन बैंक में पांच वर्ष तक स्टोर किया जा सकता है। जिसे गंभीर जलन या दुर्घटना में चमड़ी खो चुके मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा दान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ सिंघल के मुताबिक त्वचा दान करने वाले व्यक्ति को व्यस्क होना चाहिए। उसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी या एसटीडी, किसी संक्रमण, सेप्टिसीमिया, किसी त्वचा संक्रमण या स्किन कैंसर जैसी बीमारियां नहीं होनी चाहिए।

Read More: Noida: नोएडा पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह से माफी की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें