उत्तर प्रदेश : हापुड़ पहुंचे यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर प्रधानमंत्री की कार्यशैली की सराहना की

Hapur News : यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और थानाभवन से पूर्व विधायक सुरेश राणा ने हापुड़ के भगवतीगंज में सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली के निवास पर कार्यकर्ताओं के बीच उत्साहपूर्ण स्वागत के बीच योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की जमकर प्रशंसा की। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सुरेश राणा ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विकास और विरासत के संरक्षण में अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने मंदिरों, गुरुद्वारों और सामुदायिक स्थलों के पुनरुद्धार को योगी सरकार की प्राथमिकता बताया।

केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

सुरेश राणा ने माता अहिल्याबाई होल्कर के मंदिर पुनर्स्थापना कार्यों की तुलना योगी सरकार के प्रयासों से करते हुए कहा कि यह विरासत को संजोने का अनुकरणीय कदम है। केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर बोलते हुए राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने सड़क नेटवर्क के विस्तार, स्वदेशी हथियार निर्माण, हालिया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का श्रेय मोदी को दिया। उन्होंने कहा, “18 घंटे अथक परिश्रम कर पीएम ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।”

यह रहे मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री मोहन सिंह, कपिल सिंगल, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, विजेंद्र पंसारी, अमित कुमार शर्मा, मनोज तोमर, सतीश सिंघल, मुदित गोयल, गौरव रुड़केवाल, सुरेश गर्ग, राघव, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img