नई दिल्ली: एनाटॉमी प्रयोगशाला संग आधुनिक बर्न्स ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन 

नई दिल्ली, 13 अक्तूबर : चिकित्सा शिक्षा और व्यापक रोगी देखभाल के लिए सफदरजंग अस्पताल में स्थापित वर्चुअल क्लिनिकल एनाटॉमी प्रयोगशाला और आधुनिक बर्न्स ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को किया। इस प्रयोगशाला में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध छात्रों को ‘एनाटोमेज टेबल’ की सुविधा भी मिलेगी जो दिल्ली एनसीआर में एम्स सहित किसी भी सरकारी कॉलेज में उपलब्ध नहीं है।

वहीं नवनिर्मित बर्न्स ओपीडी ब्लॉक में मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय, करुणामयी देखभाल सुविधा प्रदान की जाएंगी जिनके लिए मरीजों को अलग अलग भवनों या तलों पर जाना पड़ता था। इस विस्तारित बुनियादी ढांचे में सभी आयु समूहों के लिए विशेष ड्रेसिंग सूट, पूरी तरह सुसज्जित 10-बिस्तरों वाली आपातकालीन इकाई और एक समर्पित फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास केंद्र भी शामिल हैं। इस अवसर पर संयुक्त सचिव डॉ. मनश्वी कुमार, अस्पताल निदेशक डॉ. संदीप बंसल और बर्न्स विभाग की प्रमुख डॉ. सुजाता साराभाई मौजूद रहे।

एनाटोमेज टेबल क्या है ?
एनाटोमेज टेबल एक टच-स्क्रीन डिस्प्ले है जो मानव शरीर रचना विज्ञान को सिखाने के लिए 3डी वास्तविक-मानव-आधारित विजुअलाइजेशन प्रदान करती है। इसका नैदानिक अनुप्रयोग वास्तविक शवों के बजाय आभासी विच्छेदन, प्रक्रियाओं का अनुकरण और रोगी डेटा के विश्लेषण के लिए होता है। यह मेडिकल छात्रों, डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को जटिल शारीरिक संरचनाओं का अध्ययन करने और शल्य चिकित्सा कौशल विकसित करने में मदद करता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img