Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है सीपीआर कौशल

नई दिल्ली: प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है सीपीआर कौशल
-स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में शुरू किया सीपीआर जागरूकता सप्ताह

नई दिल्ली, 13 अक्तूबर :कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एक जीवन रक्षक और महत्वपूर्ण आपातकालीन प्रक्रिया है जो गंभीर हृदय संबंधी मामलों में जीवन रक्षा की संभावनाओं को बेहतर बनाती है। इस संबंध में समाज में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीपीआर जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की है जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को किया।

इस अवसर पर श्रीवास्तव ने कहा, केवल हाथों से सीपीआर करने की सरल क्रिया, पेशेवर मदद आने तक महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन बनाए रख सकती है, जिससे पीड़ित व्यक्ति के बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, भारत में अचानक होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक हृदय गति रुकना है, और लगभग 70% ऐसे मामले अस्पताल के बाहर होते हैं, जहां तत्काल चिकित्सा सहायता अक्सर उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में सीपीआर प्रशिक्षण प्रत्येक नागरिक के लिए जरुरी है ताकि कार्डियक अरेस्ट होने या दिल का दौरा पड़ने पर वह सीपीआर जैसे चिकित्सकीय कौशल के माध्यम से पीड़ित की जान बचा सके। सीपीआर जागरूकता अभियान 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें