नई दिल्ली: एम्स में भी शुरू होगी सीएआर टी सेल थेरेपी

नई दिल्ली, 30 जनवरी: केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो अजय कुमार सूद ने कहा, हाल ही में गठित क्वांटम आयोग दो नई जीन थेरेपी को मंजूरी देने जा रहा है। जिससे लोगों को गंभीर रोगों से संबंधित चिकित्सा सेवाएं वृहद स्तर पर मिल सकेंगी।

वह वीरवार को एम्स के चौथे वार्षिक अनुसंधान दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, जीन थेरेपी के तहत बीमारी का कारण बनने वाले जीनों को अलग करके पीड़ितों को उपचार प्रदान किया जाएगा। वहीं ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए एम्स में सीएआर टी सेल थेरेपी शुरू की जाएगी जिससे मरीजों को रोग से मुक्ति और उनकी जीवन प्रत्याशा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

दरअसल, क्वांटम आयोग का मकसद देश के प्रौद्योगिकी विकास पारिस्थितिकी तंत्र का नियमन करना है। ताकि संचार, स्वास्थ्य, वित्तीय, ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिल सके। साथ ही औषधि डिजाइन, अंतरिक्ष, बैंकिंग, सुरक्षा आदि में भी इसका उपयोग किया जा सके। इससे डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को बहुत बढ़ावा मिलेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img