Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

महिलाओं ने ठेका बंद कराने के लिए महापंचायत की

खिमावती गांव में शराब के ठेके का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा
खिमावती गांव में शराब के ठेके का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा

अमर सैनी

गाजियाबाद। खिमावती गांव में शराब के ठेके का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को महिलाओं ने ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महापंचायत की। उनका कहना है कि ठेके से गांव में अराजकता फैल रही। मांग पूरी न होने पर जबरन ठेका बंद कराने की चेतावनी दी गई है।
गांव खिमावती में पांच साल से ठेका चल रहा है। पिछले दिनों गांव में चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। नशे का आदी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ठेका बंद कराने की मांग शुरू हो गई। शुक्रवार को महिलाओं ने पंचायत की। इसमें महिलाओं ने कहा कि ठेका आबादी के बीच और सरकारी स्कूल के पास है। सुबह से शराब के ठेके के पास शराबियों का जमवाड़ा लगना शुरू हो जाता है। शराबी वहां से गुजरने वाली महिलओं से अभद्रता करते हैं। इसको लेकर रोजाना झगड़े होते हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ठेके को जबरन बंद करा दिया जाएगा। इससे पहले महिलाओं ने शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। पंचायत में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *