Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस ने लापता हिस्ट्रीशीटर दरोगा को खोजा

लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटरों को खोजने के अभियान में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दरोगा को भी खोज लिया
लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटरों को खोजने के अभियान में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दरोगा को भी खोज लिया

अमर सैनी

गाजियाबाद। लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटरों को खोजने के अभियान में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दरोगा को भी खोज लिया। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनाती के दौरान ही दरोगा की हिस्ट्रीशीट खुल गई थी। रिटायरमेंट के बाद से ही दरोगा लापता चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेस होने के बाद रिटायर्ड दरोगा की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने लापता माफिया, अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को खेजने का अभियान शुरू किया था। थानास्तर पर एक-एक दरोगा को लापता अपराधियों के सत्यापन के कार्य में लगाया गया था। इसी क्रम में सिहानी गेट पुलिस ने लापता अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालनी शुरू की तो पटेल नंबर सेकेंड में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर शिशुपाल सिंह यादव कई सालों से लापता मिला। पुलिस ने खोजबीन की तो उसके नाम पर एक कार पंजीकृत मिली। उसके पंजीकरण नंबर की मदद से ट्रेस करने के बाद पुलिस हिस्ट्रीशीटर शिशुपाल सिंह यादव तक पहुंच गई। उस वक्त पुलिस हैरत में पड़ गई, जब पता चला कि शिशुपाल रिटायर्ड दरोगा है और यूपी पुलिस में तैनाती के दौरान ही वह हिस्ट्रीशीटर बन गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *