Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

महिला ने नसबंदी कराने के 8 साल बाद बच्ची को दिया जन्म, ऑपरेशल फेल

थाना जेवर क्षेत्र के धनौरी गांव की रहने वाली एक महिला ने सरकार अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं
थाना जेवर क्षेत्र के धनौरी गांव की रहने वाली एक महिला ने सरकार अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं

अमर सैनी

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के धनौरी गांव की रहने वाली एक महिला ने सरकार अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि नसबंदी कराने के करीब 8 साल बाद उसने बच्ची को जन्म दिया है। डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ही ऑपरेशन फेल हो गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी पत्नी आरती की दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराई थी। उनका आरोप है कि उसके बावजूद भी करीब 2 दिन पहले उनको बच्ची पैदा ही हुई है। उनका कहना है कि उनको पहले से तीन बच्चे है। अब चौथा बच्चा भी पैदा हो गया है। वह मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के लापरवाही की वजह से ही ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब वह इस मामले की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिकायत करने गए तो वहां पर उनको यह कहकर भेज दिया गया कि जिस डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था।
उसका किसी अन्य जगह ट्रांसफर हो गया है। पीड़ित का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। पीड़ित का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।थाना प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत ले ली गई है। जिसके आधार पर जांच कर मामले में आगे की कानून कारवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *