Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट में फंसा युवक, आधे घंटे तक अंदर रहा

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसायटी का है। जहां पर लिफ्ट अचानक से रुक गई। जिसमें एक युवक फंस गया और करीब आधे घंटे तक युवक लिफ्ट के अंदर फंसा रहा। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लो रेजिडेंशिया सोसायटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स लिफ्ट के अंदर फंसा हुआ है और बाहर से कई लोग उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लिफ्ट को खोलने की भी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लिफ्ट नहीं खुल रही है। लिफ्ट के अंदर फंसा हुआ युवक बाहर के लोगों से मदद व पानी मांग रहा है। इस दौरान एक महिला जो की लिफ्ट के बाहर है वह उन लोगों से पानी देने की बात भी कह रही है।
बताया जा रहा है कि जो व्यक्ति लिफ्ट में फंसा वह सोसाइटी में किसी फ्लैट में काम करने के लिए आया था। लेकिन जब वह लिफ्ट से ऊपर जा रहा था तो अचानक से लिफ्ट अटक गई और वह उसके अंदर ही फंस गया। इसके बाद उसने अलार्म बजाया लेकिन उसने भी कोई कार्य नहीं किया। जब उसने शोर मचाया तब आवाज सुनकर एक महिला उसकी मदद के लिए आगे आई। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकलने लगे। लिफ्ट में फंसा हुआ व्यक्ति काफी घबराया हुआ था। वह लगातार लोगों से अपने लिए पानी मांग रहा था।

युवक को काफी घबराहट होने लगी
कड़ी मशक्कत के बाद उस युवक को जैसे तैसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक वह लिफ्ट के अंदर ही फंसा रहा। लिफ्ट अचानक बंद होने के चलते उसकी सांसे अटकी रही थीं। उसे काफी घबराहट होने लगी।इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आये दिन इसी तरह से लिफ्ट अटक जाती है। लोग इसमें फंसते रहते हैं। लोगों ने कहा कि लिफ्ट एक्ट को जल्दी से जल्दी लागू कर देना चाहिए। जिससे कि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *