Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Laxmi Nagar Theft: लक्ष्मी नगर में चोरों की जोड़ी का आतंक, ऑफिस और पीजी में चोरी की वारदात CCTV में कैद

Laxmi Nagar Theft

Laxmi Nagar Theft: लक्ष्मी नगर में चोरों की जोड़ी का आतंक, ऑफिस और पीजी में चोरी की वारदात CCTV में कैद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार तड़के नकाबपोश चोरों की एक जोड़ी ने कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी आसानी से फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार पहली वारदात एफ ब्लॉक स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हुई। शुक्रवार सुबह करीब 2 बजकर 43 मिनट पर दो नकाबपोश बदमाश ऑफिस के अंदर दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोरों को ऑफिस के अंदर रखे सामान की तलाशी लेते हुए साफ देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ऑफिस के हर हिस्से को खंगाला और काफी देर तक वहां चोरी की कोशिश करते रहे। हालांकि उन्हें वहां से ज्यादा कीमती सामान हाथ नहीं लगा। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से निकल गए।

हैरानी की बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान इलाके में कहीं भी पुलिस गश्त दिखाई नहीं दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय पुलिस की मौजूदगी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है, जबकि अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ऑफिस में चोरी की कोशिश के बाद बदमाशों की यही जोड़ी पास में स्थित एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में जा घुसी। वहां भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि जिस तरह आरोपी एक जगह से दूसरी जगह घूमकर चोरी कर रहे थे, उससे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों और आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल लक्ष्मी नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें