Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Terror Module: दिल्ली में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 8 आरोपी गिरफ्तार

Delhi terror module, ISI network busted, Shahzad Bhatti module

Delhi Terror Module: दिल्ली में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 8 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े 8 आरोपियों को देश के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश से पकड़े गए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मॉड्यूल सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को राजधानी दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने का टास्क दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली के कई भीड़भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील इलाकों और कुछ वीवीआईपी लोकेशनों की रेकी भी की थी।

स्पेशल सेल को आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, लोकेशन डाटा और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि बरामद सामग्री सीधे पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क और ISI कनेक्शन की ओर इशारा करती है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर यह स्वीकार किया है कि उन्हें दिल्ली में दहशत फैलाने, टारगेट किलिंग और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के निर्देश मिले थे। एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि इस मॉड्यूल को फंडिंग कहां से मिल रही थी और भारत में इनके बाकी सहयोगी कौन हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े थे। माना जा रहा है कि गैंगस्टर और आतंकी नेटवर्क मिलकर देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहे थे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मॉड्यूल की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली समेत कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें