Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

DGCA की अनुमति के बिना जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग टेस्टिंग टली, 30 नवंबर से शुरू होगा ट्रायल ऑपरेशन

DGCA की अनुमति के बिना जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग टेस्टिंग टली, 30 नवंबर से शुरू होगा ट्रायल ऑपरेशन

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग टेस्टिंग की शुरुआत 15 नवंबर से होने वाली थी, लेकिन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने फिलहाल इसकी अनुमति नहीं दी है। डीजीसीए ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को कहा है कि अभी लैंडिंग की आवश्यकता नहीं है और इसके बजाय 30 नवंबर से लैंडिंग की टेस्टिंग शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, 15 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्टिंग के दौरान, एयरपोर्ट पर हर दिन तीन विमानों की लैंडिंग कराई जानी थी। इस दौरान लैंडिंग से संबंधित डेटा और रिपोर्ट नागरिक उड्डयन विभाग को भेजी जाती, ताकि रनवे की क्षमता और सुरक्षा मापदंडों का परीक्षण किया जा सके। जेवर एयरपोर्ट का 3900 मीटर लंबा रनवे तैयार है, और एक टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर हाल ही में कई विमानों ने रनवे से उड़ान भरी है, जो एयरपोर्ट के संचालन की तैयारी को दर्शाता है। अब डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद 30 नवंबर से पूरे क्रू के साथ जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ की टेस्टिंग शुरू होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *