Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, कैब चालक की मौत

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, कैब चालक की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैब चालक की मौत हो गई। सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक की पहचान दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो रमेश नगर स्थित कमला नेहरू कैंप में रहते थे। हादसे के समय अमित नोएडा से परीचौक की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *