Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद, फायरिंग में युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद, फायरिंग में युवक की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के भीकमपुर गांव में एक बड़ी घटना सामने आई, जब ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग के दौरान उनके रिश्तेदार की जान ली गई। वहीं, फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पक्ष की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img