Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद

ब्रह्माकुमारी आश्रम की जमीन को कब्जाया, विरोध करने पर बोला हमला

नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम की जमीन अवैध कब्जे का मामला सामने आया
नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम की जमीन अवैध कब्जे का मामला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम की जमीन अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ब्रह्माकुमारी आश्रम की जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। जब मंगलवार को ब्रह्माकुमारी आश्रम के लोग जमीन देखने पहुंचे तो भूमाफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को तलाश की जा रही है।
पीड़ितों के मुताबिक, ध्यान केंद्र खोलने के लिए सोरखा गांव में ब्रह्माकुमारी आश्रम से जमीन ली गई थी। ब्रह्माकुमारी आश्रम के संचालकों ने ध्यान केंद्र में आये सरफाबाद निवासी सुरेंद्र यादव से बात की। इसके बाद सुरेंद्र ने जमीन के लिए उसे विकास यादव और सुरेश यादव से मिलवाया। फिर उसने जमीन के बदले 35 लाख रुपये ले लिए और पावर ऑफ अटॉर्नी भी दे दी। इसके बाद ब्रह्माकुमारी की ओर से निर्माण कार्य शुरू हुआ। जब भू-माफियाओं ने निर्माण कार्य रोक दिया तो कोर्ट के आदेश पर संचालकों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में अभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी कि एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें भूमाफिया प्लॉट पर पहुंचकर ब्रह्माकुमारी आश्रम के महिला-पुरुष कर्मियों से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। भूमाफिया पुरुष कर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं और महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी कर रहे हैं। नोएडा डीसीपी विद्या सागर का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान विकास यादव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *